11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ITBP Recruitment 2024 : आईटीबीपी में सैकड़ों पदों पर निकली वैकेंसी, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी, बस होना चाहिए ये डिग्री

ITBP Recruitment 2024 : इस भर्ती के माध्यम से सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 5 पद, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 176...

2 min read
Google source verification
ITBP Recruitment 2024

ITBP Recruitment 2024

ITBP Recruitment 2024 Online Apply Date : भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल यानी ITBP में कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसमें सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर के पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 नवंबर तय की गई है।

यह खबर भी पढ़ें:-Job News : यूपी के संविदाकर्मियों के लिए खुशखबरी, इस विभाग के सभी संविदा कर्मचारियों को किया जाएगा नियमित

ITBP Recruitment 2024 : कुल इतने पदों पर होगी बहाली


इस भर्ती के माध्यम से सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 5 पद, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 176 पद और मेडिकल ऑफिसर के 164 पदों पर बहाली की जानी है। कुल मिलाकर 345 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें:-Public Holiday : सात नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

ITBP Recruitment 2024 : ये होनी चाहिए योग्यता


योग्यता की बात करें तो अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी और अलग-अलग पदों के लिए योग्यता की जानकारी इस नोटिफिकेशन के माध्यम से देखी जा सकती है। ITBP Recruitment 2024

यह खबर भी पढ़ें:-IBPS RRB PO Result Out : आईबीपीएस आरआरबी पीओ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें परिणाम

ITBP Recruitment 2024 : इतनी होनी चाहिए आयु सीमा


आयु सीमा की बात की जाए तो ITBP Recruitment 2024 में सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए 50 साल से कम के उम्मीदवार होने चाहिए। साथ ही स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए उम्र 40 साल से कम और मेडिकल ऑफिसर की उम्र 30 साल से कम होनी चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें:-Police Constable Vacancy 2024 : कांस्टेबल के हजारों पदों पर होगी भर्ती, जल्दी करें, बढ़ गई है आवेदन की तारीख