28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE Advanced 2025: विदेशी छात्रों के लिए शुरू हो गई जेईई एडवांस की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, यहां देखें डिटेल्स

JEE Advanced 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने विदेशी छात्रों और OCI/PIO (F) के लिए जेईई एडवांस 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहां देखें डिटेल्स-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 7 Apr 2025, 6:43 PM IST

JEE Advanced 2025

JEE Advanced 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IIT Kanpur) ने विदेशी छात्रों और OCI/PIO (F) के लिए जेईई एडवांस 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से आवेदन करें। आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 मई है।

यह भी पढ़ें- देश के टॉप मेडिकल संस्थान AIIMS Delhi में फैकल्टी की भारी कमी, 4 सालों से No Vacancy, RTI में खुलासा

इस तारीख तक जमा करें आवेदन शुल्क 

जेईई एडवांस परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स 5 मई तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। विदेशी नागरिकों JEE Advanced 2025 परीक्षा के लिए उपस्थित होने की जरूरत नहीं है। वे उनके स्थान पर परीक्षा केंद्र का चुनाव कर सकते हैं। भारत में स्थित परीक्षा केंद्र का चयन करने के लिए सार्क देशों के उम्मीदवारों को 100 अमेरिकी डॉलर या 8,500 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि गैर-सार्क देशों के उम्मीदवारों को 200 अमेरिकी डॉलर या 17,000 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं भारत से बाहर के परीक्षा केंद्रों के लिए फीस थोड़ी ज्यादा है। SAARC देशों के उम्मीदवारों को 150 अमेरिकी डॉलर या 12,750 रुपये का भुगतान करना होगा जबकि गैर SAARC देशों के कैंडिडेट्स को 250 अमेरिकी डॉलर या 21,250 रुपये का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें- AIIMS Delhi है मेडिकल स्टूडेंट्स की पहली पसंद, देखें रैंक

कैसे करें अप्लाई? (JEE Advanced Steps To Apply) 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं 
  • होमपेज पर ‘Online Direct Registration for Foreign National Candidates and OCI/PIO (F) Candidates’ का लिंक खोजें 
  • इतना करते ही आप लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे 
  • फिर रजिस्ट्रेशन करें 
  • सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें

यहां देखें महत्वपूर्ण तिथियां 

  • OCI/PIO(F) और फॉरेन स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू- 7 अप्रैल 2025 
  • जेईई मेन 
  • जेईई (मेन) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू- 23 अप्रैल25
  • ऑनलाइन पंजीकरण बंद (सभी अभ्यर्थी)- 2 मई 2025 
  • आवश्यक दस्तावेज सफलतापूर्वक अपलोड करने वाले अभ्यर्थियों के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि- 5 मई 2025 

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग