5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JEE Main 2023: जेईई मेन परीक्षा के लिए जारी हुई एग्जाम सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main 2023: संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन (JEE Main) 2023 सत्र 2 परीक्षा के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।  

2 min read
Google source verification
jee_b.jpg

JEE Main 2023

JEE Main 2023: संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन (JEE Main) 2023 सत्र 2 परीक्षा के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सिटी स्लिप जारी कर दी है। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2023 के दूसरे सेशन का आयोजन 6 से 12 अप्रैल के बीच किया जाना प्रस्तावित है। जो उम्मीदवार संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2023 सत्र 2 के लिए परीक्षा देंगें वो अपना परीक्षा शहर जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले एनटीए जेईई मेन अप्रैल 2023 सिटी स्लिप पर वायरल हो रही फर्जी खबरों का खंडन करते हुए 29 मार्च को NTA ने एक नोटिस जारी किया था। संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन (JEE Main) 2023 सत्र 2 परीक्षा के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करेगी।

जेईई मेन 2023 सत्र 2 परीक्षा सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें ?

1. सबसे पहले एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन परीक्षा 2023 सत्र 2 शहर सूचना लिंक पर क्लिक करें।
3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
4. अब आपको अपना परीक्षा शहर स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।
5. उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें।
6. भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट लेकर अपने पास सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़ें: SSC CGL परीक्षा 2021: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया एक महत्वपूर्ण नोटिस


जेईई मेन 2023 सत्र 2 परीक्षा के लिए कब जारी होंगे एडमिट कार्ड ?

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2023 के दूसरे सेशन की परीक्षा का आयोजन 6, 8, 10, 11 और 12 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जानी हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है की संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन (JEE Main) 2023 सत्र 2 परीक्षा के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। इसके उम्मीदवारों के लिए हेल्पलाइन 011-40759000 पर कॉल करके कैंडिडेट अपनी समस्या के संदर्भ में सहायता ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: यूपीएससी ESE मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहां देखें एग्जाम डेट्स