UPSC ESE Exam 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विस (ESE) मुख्य परीक्षा 2023 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होने जा रहे है वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाकर एग्जाम टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए मुख्य परीक्षा 25 जून, 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। सुबह की पारी 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे आयोजित की जाएगी। जो उम्म्मीद्वार संघ लोक सेवा आयोग की इंजिनीअरिंग सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा 2023 पास कर ली है वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। आप को बता दे यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस (ESE) परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी को आयोजित की गई थी और परिणाम 3 मार्च, 2023 को घोषित किया गया था।