10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SSC CGL परीक्षा 2021: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया एक महत्वपूर्ण नोटिस, देखें यहां

SSC CGL Exam 2021: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीजीएल (SSC CGL) परीक्षा 2021 के चयनित उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आप को बता दे की कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) 2021 के अंतिम परिणाम 18 मार्च, 2023 को घोषित किए गए थे।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 31 Mar 2023, 7:16 PM IST

ssc_1.jpg

SSC CGL Exam 2021

SSC CGL Exam 2021: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीजीएल (SSC CGL) परीक्षा 2021 के चयनित उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर महत्वपूर्ण नोटिस देख सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग के नोटिस के अनुसार संयुक्त स्नातक स्तर (CGL), सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी, सहायक लेखा अधिकारी, मंडल लेखाकार, लेखा परीक्षक और लेखाकार के पद पर नियुक्ति के लिए चयनित उम्मीदवारों को राज्यों या कार्यालयों का आवंटन मेरिट आधार पर किया जाएगा। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, राज्य वरीयता और सत्यापन प्रपत्र विवरण भरने के लिए भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यह प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू होगी और 24 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी।

18 मार्च को जारी हुआ था परिणाम

आप को बता दे की कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) 2021 के अंतिम परिणाम 18 मार्च, 2023 को घोषित किए गए थे। आयोग ने विभिन्न पदों के लिए कुल 7,541 उम्मीदवारों की अस्थायी रूप से सिफारिश की है, जो उनकी योग्यता और भर्ती प्रक्रिया के दौरान उनके द्वारा भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर है। कृपया अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: यूपीएससी ESE मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहां देखें एग्जाम डेट्स


SSC CGL में चयनित उम्मीदवारों के लिए नोटिस

आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार नियुक्ति के लिए चयनित उम्मीदवारों को सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी, सहायक लेखा अधिकारी, मंडल लेखाकार, लेखा परीक्षक और लेखाकार सहित अन्य पदों पर राज्यों या कार्यालयों का आवंटन मेरिट आधार पर किया जाएगा।जिसके लिए उम्मीदवारों को सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2023 तक आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। अधिक उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।


यह भी पढ़ें: SSC CGL 2023: एसएससी सीजीएल के लिए कल से शुरू होंगे आवेदन, यहां देखें डिटेल्स