12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JEE Main 2025 Topper’s List : टॉपरों की लिस्ट में किस राज्य के कितने छात्र? राज्यवार देखें लिस्ट

JEE Main Result 2025: उत्तर प्रदेश के दो छात्रों, श्रेयस लोहिया और सौरव, ने भी 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। वहीं, बिहार के हाजीपुर के पाणिनी ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ अच्छा प्रदर्शन करते हुए राज्य टॉप किया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 12, 2025

JEE Main 2025 Topper's List

JEE Main 2025 Topper's List

JEE Main Result 2025: जेईई मेन 2025 के सेशन-1 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। टॉपर्स में सबसे ज्यादा 5 छात्र राजस्थान से हैं। उत्तर प्रदेश के दो छात्रों, श्रेयस लोहिया और सौरव, ने भी 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। वहीं, बिहार के हाजीपुर के पाणिनी ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ अच्छा प्रदर्शन करते हुए राज्य टॉप किया है।

JEE Main 2025 Topper's List : राजस्थान के सबसे अधिक छात्र ने किया टॉप


राजस्थान के जिन छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है, उनके नाम हैं आयुष सिंघल, रजित गुप्ता, सक्षम जिंदल, अर्णव सिंह, और एस.एम. प्रकाश बेहरा। इसके अलावा कर्नाटक से कुशाग्र गुप्ता, दिल्ली (एनसीटी) से दक्ष और हर्ष झा, उत्तर प्रदेश से श्रेयस लोहिया और सौरव, महाराष्ट्र से विशाद जैन, गुजरात से शिवेन विकास तोषनीवाल, आंध्र प्रदेश से साई मनोग्ना गुथिगु कोंडा और तेलंगाना से बानी ब्रता माजी ने भी 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। पिछले वर्ष 2024 की सेशन-1 परीक्षा में हरियाणा के आरव भट्ट ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया था। इस बार राजस्थान से सबसे अधिक टॉपर्स आए हैं।

यह खबर पढ़ें:-GDS Vacancy 2025: डाक विभाग में 10वीं पास के लिए निकली नौकरी, कई हजार पदों पर होगी भर्ती

JEE Main Result 2025: स्कूल के शिक्षकों ने की तैयारी में मदद


टॉपर की लिस्ट में सिर्फ एक लड़की का नाम शामिल है। आंध्र प्रदेश की छात्रा साई मनोगना गुथिकोंडा ने JEE Main 2025 Session 1 में 100 परसेंटाइल हासिल करके इतिहास रच दिया। वे जेईई मेन में टॉप करने वाली एकमात्र महिला छात्र हैं। साई मनोगना ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनके स्कूल के शिक्षकों ने तैयारी में उनकी काफी मदद की है। उन्होंने कहा कि वे एक रूटीन का पालन करती थीं और अपने शिक्षकों के निर्देश और सुझावों का पालन करती थीं। साई मनोगना हर रोज एक एक घंटे फिजिक्स और केमिस्ट्री विषय को दिया करती थीं। वहीं मैथ्स को वे एक घंटा 20 मिनट का समय दिया करती थीं। उन्होंने परीक्षा से काफी मॉक टेस्ट दिया और खुद से अपने उत्तर की समीक्षा करती थीं। साई मनोगना इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (ESE) में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं।

यह खबर पढ़ें:-Ranveer Allahbadia या Samay Raina दोनों में से कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा, क्यों हो रहे हैं ये दोनों वायरल?