25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE Main Session 2 Answer Key: जेईई मेन सेशन 2 के 9 सवालों पर छात्रों ने दर्ज की आपत्ति, ऑब्जेक्शन करने की आज है अंतिम तारीख

JEE Main Session 2 Answer Key: एनटीए ने जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। इस आंसर की पर आपत्ति करने का आज आखिरी मौका है। छात्रों के पास आज यानी कि 13 अप्रैल रात 11 बजे तक का समय है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 13 Apr 2025, 1:11 PM IST

JEE Main Session 2 Answer Key Challenge

JEE Main Session 2 Answer Key Challenge: एनटीए ने जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। इस आंसर की पर आपत्ति करने का आज आखिरी मौका है। छात्रों के पास आज यानी कि 13 अप्रैल रात 11 बजे तक का समय है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रश्न पत्र एवं रिकॉर्डेड रिस्पांस डाउनलोड कर सकते हैं। ॉ

यह भी पढ़ें- विदेश की इस यूनिवर्सिटी से करें MBA, लाइफ हो सकती है सेट | Top MBA College

9 सवालों पर आपत्ति

अभी तक कई छात्रों ने जेईई मेन सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति जताई। छात्रों ने रिकॉर्डेड रिस्पांस और आंसर की का मिलान किया। उन्होंने ने कई सवालों पर आपत्ति भी दर्ज की। ऐसे में 9 ऐसे सवाल सामने आए जिसमें एनटीए, एक्सपर्ट्स व छात्रों की राय भिन्न थी। दरअसल, नौ सवालों के जवाब ऐसे थे जिनके जवाब कुछ और थे और एनटीए की ओर से जारी की गई आंसर की में जवाब कुछ और दिए गए हैं। इसी वजह से कई प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराई गई।

यह भी पढ़ें- Bihar Home Guard Height: बिहार होमगार्ड भर्ती में पूर्णिया, मधेपुरा और कटिहार के अभ्यर्थियों को मिलेगी हाईट में छूट, जानिए लिमिट

ऐसे चेक करें आंसर की (JEE Main Answer Key 2025) 

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं

-इसके बाद होमपेज पर JEE Main 2025 Session 2 Answer Key का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें

-लॉगिन पेज पर जाकर आवेदन संख्या, पासवर्ड और जन्मतिथि दर्ज करें

-इतना करते ही आंसर की आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा, इसे डाउनलोड करें

यह भी पढ़ें- AIIMS से सिर्फ MBBS ही नहीं, कर सकते हैं ये कोर्सेज

कब हुई थी परीक्षा 

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल 2025 को हुआ था। इस परीक्षा का आयोजन देशभर के 285 शहरों और भारत के बाहर 15 शहरों में स्थित 531 केंद्रों पर किया गया था। वहीं पेपर 2 परीक्षा 9 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी।