26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Home Guard Height: बिहार होमगार्ड भर्ती में पूर्णिया, मधेपुरा और कटिहार के अभ्यर्थियों को मिलेगी हाईट में छूट, जानिए लिमिट

Bihar Home Guard Height: बिहार पुलिस ने होमगार्ड के 15000 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत पूर्णिया, कटिहार जैसे जिलों के कैंडिडेट को हाइट में छूट दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 12 Apr 2025, 9:53 AM IST

Bihar Home Guard Height

Bihar Home Guard Height: बिहार पुलिस ने होमगार्ड के 15000 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें से 35 प्रतिशत सीट्स महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी हैं। कैंडिडेट्स 16 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। विभाग की ओर से इस भर्ती के लिए खास दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके मुताबिक कैंडिडेट्स की उम्र सीमा, शैक्षणिक योग्यता, लंबाई आदि निर्धारित है। आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स सभी शर्तों को देख लें।

बिहार होमगार्ड की भर्ती के लिए 12वीं पास युवा अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। लेकिन फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। फिजिकल टेस्ट की बात करें तो कैंडिडेट्स को सभी पैरामीटर पूरा करना होगा।

यह भी पढ़ें- विदेश की इस यूनिवर्सिटी से करें MBA, लाइफ हो सकती है सेट | Top MBA College

फिजिकल टेस्ट संबंधित पात्रता 

लंबाई

पुरुष – 5 फीट 4 इंच (162.56 सेमी)

पूर्णिया व कोसी प्रमंडल के जिलो (पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल व मधेरा जिला) के पुरुषों के लिए – 5 फीट 2 इंच (157.5 सेमी) 

महिलाएं- 153 सेमी (सभी वर्ग की महिलाओं के लिए) 

सीना की चौड़ाई

पुरुष – बिना फुलाए 31 इंच (79 सेमी)

पूर्णिया व कोसी प्रमंडल के जिलो (पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल व मधेरा जिला) के पुरुषों के लिए – 30 इंच (76 सेमी)

यह भी पढ़ें- बीपीएससी परीक्षा का एडमिट कार्ड कल होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड


इन जिलों के लिए निकाली गई है भर्ती 

ये भर्ती कुल 37 जिलों के लिए निकाली गई है, जिसमें से सबसे अधिक भर्ती पटना जिले के लिए निकाली गई है। पटना जिले के लिए 1479 सीटों पर भर्ती निकाली गई है। वहीं सबसे कम भर्ती सहरसा जिले के निकाली गई है। यहां सिर्फ 74 सीट्स पर भर्ती निकाली गई है। वहीं पूर्णिया जिले में 280 पद, कटिहार 484, अररिया 122, मधेपुरा 193 और किशनगंज 280 पदों पर भर्ती निकाली गई है।