
JEECUP 2025: उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पॉलीटेक्निक कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा कर 10 मई 2025 कर दी। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2025 थी। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
यूपी में राजकीय, अनुदानित, निजी और पीपीपी मॉडल संचालित लगभग 1400 पॉलीटेक्निक कॉलेज हैं, जिसमें 2 लाख 28 सीटों पर प्रवेश लिया जाता है। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये का शुल्क प्रति ग्रुप निर्धारित किया गया है।
हर साल यूपी पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट में डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिले के लिए जेईईसीयूपी प्रवेश परीक्षा होती है। इस परीक्षा के जरिए यूपी के राजकीय, अनुदानित, पीपीपी मॉडल एवं निजी पॉलीटेक्निक संस्थाओं में दाखिला मिलेगा। हर कैंडिडेट तीन ग्रुप में आवेदन कर सकता है।
पिछले साल की तरह इस साल भी प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को दिया जाएगा। हालांकि, सेलेक्शन प्रोसेस में इस साल बदलाव किया गया है। 2023 तक प्रवेश परीक्षा मेंशामिल होने वाले प्रत्येक अभ्यर्थियों को प्रवेश मिल जाता था लेकिन सत्र 2024-25 की प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव किया गया है।
प्रवेश परीक्षा प्रश्न पत्र में 100 सवाल बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे। प्रवेश परीक्षा निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सभी कैंडिडेट्स को प्रत्येक सही जवाब के चार अंक मिलेंगे और गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। वहीं मुख्य काउंसलिंग तीन चरणों में और विशेष काउंसलिंग चौथे चरण से होगी।
Updated on:
01 May 2025 04:44 pm
Published on:
01 May 2025 04:44 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
