JEECUP Answer Key 2025 अब जारी हो चुकी है। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की आंसर-की jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध है, जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं।
JEECUP Answer Key 2025 Out: उत्तर प्रदेश में पॉलिटेक्निक कॉलेजों में डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित JEECUP 2025 परीक्षा की आंसर-की अब आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। जिन छात्रों ने इस प्रवेश परीक्षा में भाग लिया है वे अब jeecup.admissions.nic.in वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए 'UP Polytechnic Answer Key 2025' लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
आपकी आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
PDF फॉर्मेट में आंसर-की को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सेव रखें।
अगर किसी भी उत्तर को लेकर आपको आपत्ति है तो आप इसे चुनौती दे सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। यह सुविधा वेबसाइट पर सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगी।
परीक्षा परिणाम 21 जून 2025 को घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट के बाद योग्य उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा जिसके माध्यम से संस्थानों में सीट आवंटन किया जाएगा।
काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा।
इस वर्ष JEECUP 2025 परीक्षा का आयोजन 13 जून 2025 से किया गया था। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के लगभग 1400 पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 2 लाख 28 हजार सीटों पर दाखिले के लिए होती है। इन संस्थानों में राजकीय, अनुदानित और पीपीपी मोड वाले कॉलेज शामिल हैं।