Hindi News / Education News / UPSC NDA और CDS 2 के लिए आवेदन का आखिरी दिन आज, 859 पदों पर होगी भर्ती, मिलेगी 2.5 लाख तक सैलरी
UPSC NDA और CDS 2 के लिए आवेदन का आखिरी दिन आज, 859 पदों पर होगी भर्ती, मिलेगी 2.5 लाख तक सैलरी
UPSC CDS NDA 2025 Registration Deadline: आवेदन की आखिरी तारीख आज है। अगर आपने अब तक फॉर्म नहीं भरा है तो जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर लें क्योंकि इसके बाद कोई मौका नहीं मिलेगा।
upsc nda cds recruitment 2025 application window will close today (image: AI)
UPSC CDS NDA 2025 Registration Deadline: अगर आप भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो आज आपके लिए एक बेहद अहम दिन है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) से आयोजित NDA (नेशनल डिफेंस एकेडमी) और CDS (कंबाइंड डिफेंस सर्विस) 2 परीक्षा 2025 के लिए आज 17 जून आवेदन की अंतिम तारीख है। आवेदन प्रक्रिया 28 मई से शुरू हो चुकी है।
कुल पद: 859, इस भर्ती के जरिए थल सेना, वायुसेना और नौसेना में अफसरों की नियुक्ति की जाएगी।
योग्यता क्या होनी चाहिए?
NDA/NA परीक्षा के लिए
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास।
एयरफोर्स और नेवी विंग के लिए फिजिक्स और मैथ्स जरूरी।
CDS 2 परीक्षा के लिए
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग डिग्री।
उम्र सीमा: उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2007 से पहले और 1 जनवरी 2010 के बाद नहीं होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
CDS: 200 रुपये
NDA: 100 रुपये
SC/ST और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।