बता दें, बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 23 जनवरी को घोषित किया गया था। परीक्षा में शामिल हुए 3,28,990 उम्मीदवारों में से 21,581 को सफल हुए। परीक्षा के लिए लगभग 5.76 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। बीपीएससी की परीक्षा सबसे प्रथम बार 13 दिसंबर को आयोजित की गई थी, जिसमें छात्रों ने पेपर लीक के आरोप लगाए। इसके बाद 4 जनवरी को उन छात्रों के लिए पटना के बापू परीक्षा भवन पर दोबारा से परीक्षा आयोजित की गई।