12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक लवर्स के लिए खुशखबरी! KTM की इस बाइक की कीमत में भारी गिरावट

KTM Bike: इस बाइक में 399cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 45.37 बीएचपी की पावर और 39 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 14, 2025

KTM DUKE

KTM DUKE

KTM: बाइक लवर्स के लिए एक अच्छी जानकारी सामने आई है। KTM ने अपनी पॉपुलर बाइक 390 DUKE पर 18,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया है, जो तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस ऑफर के बाद इस मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत अब 2.95 लाख रुपये हो गई है, जो पहले 3.13 लाख रुपये थी। कीमत में इस कटौती से बाइक की बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- भारत में बंद हुई Audi A8 L और RS5 Sportback कार, इलेक्ट्रिक मॉडल्स लाने की तैयारी में लग्जरी ब्रांड?

KTM: कैसा है बाइक का इंजन और परफॉर्मेंस?


KTM 390 DUKE में 399cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 45.37 बीएचपी की पावर और 39 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स और बाय-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर से लैस है। बेहतर पावर डिलीवरी के लिए इसमें तीन राइडिंग मोड्स—स्ट्रीट, रेन और ट्रैक दिए गए हैं। इसके साथ ही बाइक में लॉन्च कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और कॉर्नरिंग एबीएस जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं।

KTM DUKE: कई और फीचर्स भी हैं


390 DUKE का कलर TFT डिस्प्ले ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें स्टील ट्रेलिस फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जिसे एडजस्टेबल WP USD फोर्क और मोनोशॉक के जरिए सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा, बाइक के 17-इंच के पहिये और डिस्क ब्रेक इसे बेहतरीन ब्रेकिंग परफॉर्मेंस देते हैं। भारतीय बाजार में KTM 390 ड्यूक का सीधा मुकाबला TVS अपाचे RTR 310 जैसी बाइक्स से है।

ये भी पढ़ें- 2025 Volvo XC90 Facelift: दमदार फीचर्स और नया लुक, भारत में इस तारीख को होगी लॉन्च!