
Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी बढ़ गई है। ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसके लिए शिक्षक पढ़ाने-लिखाने के अलावा लोगों को जागरुक करने में भी लगे हुए हैं। लखनऊ की लोकसभा सीट पर 20 मई को वोटिंग है, जिसे देखते हुए यहां के स्कूलों के शिक्षकों ने वोटिंग बढ़ाने के लिए कमर कस ली है।
लखनऊ के सेंट जोसेफ स्कूल (Lucknow Schools) में माता-पिता के वोट करने पर बच्चों को 10 नंबर अधिक मिलेंगे और स्टाफ के वोट करने पर उन्हें एक दिन की अधिक सैलरी दी जाएगी। इस पहल के जरिए लोगों को लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) में ज्यादा-से-ज्यादा वोट करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
लखनऊ स्कूल (Lucknow Schools) का यह तरीका वोटिंग बढ़ाने में काम आ सकता है। सभी अभिभावक चाहेंगे कि उनके बच्चों को 10 अंक एक्स्ट्रा मिले। बता दें कि ये 10 अंक किसी लिखित परीक्षा में नहीं दिए जाएंगे बल्कि प्रोजेक्ट वर्क या इंटरनल असेसमेंट जोड़े जाएंगे। इन नंबरों को फाइनल रिजल्ट में ऐड किया जाएगा। ऐसे में बच्चे भी अपने माता-पिता को लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) में वोट डालने के लिए कहेंगे।
Updated on:
17 May 2024 03:36 pm
Published on:
17 May 2024 02:32 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
