
NEET, CBSE, medical course, dental course, admission alert, admission, CBSE Exam, CBSE course, CBSE Exam result, education news in hindi, education
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI), नई दिल्ली ने देश के सभी मेडिकल संस्थानों को पीजी मेडिकल सीटों पर वर्ष 2020-21 में प्रवेशित विद्यार्थियों की संपूर्ण सूचना तय समय सीमा में काउंसिल को भेजने के निर्देश जारी किए हैं। एमसीआई के प्रधान सलाहकार के हस्ताक्षरयुक्त नोटिफिकेशन सभी मेडिकल संस्थानों के प्रमुखों को जारी किया गया है। इसके अनुसार प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित दस्तावेज की हार्डकॉपी भेजने की जरूरत नहीं है।
नोटिफिकेशन के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया की मॉनिटरिंग के लिए नया ऑनलाइन सिस्टम 24 जुलाई से कार्य करेगा। देशव्यापी मेडिकल संस्थानों को मेडिकल पीजी सीटों से संबंधित प्रवेश सूचना इस ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम पर अपलोड करनी होगी।
एक्सपर्ट्स के अनुसार 24 जुलाई से 10 अगस्त तक की अवधि में प्रवेश संबंधी सूचना अपलोड नहीं करने पर वर्तमान सत्र तथा आगामी शैक्षणिक सत्रों में काउंसिल द्वारा मेडिकल संस्थान को जारी की जाने वाली अनुमतियों एवं अनुशंसाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
इसके अलावा यदि किसी मेडिकल संस्थान द्वारा ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम पर मेडिकल पीजी सीट पर विद्यार्थी के प्रवेश से संबंधित गलत सूचना अपलोड की जाती है तो संस्थान के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
मॉनिटरिंग के ये हैं बिंदु
Published on:
14 Jul 2020 03:16 pm
