
Gujarat GSEB 10th SSC result 2018
द डायरेक्ट्रेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, महाराष्ट्र आज यानी २ जून शनिवार को महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एमएचटी सीईटी) २०१८ MHT CET 2018 परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। जिन भी कैंडिडेट्स ने यह परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट डायरेक्ट्रेट की आधिकारिक वेबसाइट dtemaharashtra.gov.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट केवल ऑनलाइन ही देखा जा सकता है। पोस्ट के जरिए कोई भी रिजल्ट नहीं भेजा जाएगा। एमएचटी सीईटी की परीक्षा १० मई को आयोजित की गई थी।
यह परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। अभी तक इस परीक्षा में केवल एचएससी बोर्ड (माहराष्ट्र) HSC Board Maharashtra के १२वीं क्लास का ही सिलेबस आता था, लेकिन इस साल इसमें थोड़ा बदलाव करते हुए ११वीं क्लास का सिलेबस भी जोड़ा गया था। इस बार फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथेमेटिक्स के सवाल थोड़े ट्रिकी थे और एप्लीकेशन बेस्ड थे। वहीं बायोलॉजी के सवाल नीट परीक्षा के लेवल के रहे थे।
एमएचटी सीईटी २०१७ का पेपर तीन पार्ट्स में बंटा हुआ था। इसमें २५० सवाल थे। पेपर १ में फिजिक्स और कैमिस्ट्री के सवाल थे, पेपर २ में बॉटनी और जूलॉजी के और पेपर ३ में मैथेमेटिक्स के सवाल थे। हर पेपर के लिए ९० मिनट का समय दिया गया था और हर सब्जेक्ट में ५० सवाल पूछे गए थे। हर सब्जेक्ट १०० अंकों का था।
ऐसे चैक करें अपना रिजल्ट
सबसे पहले एमएचटी सीईटी MHT CET 2018 का रिजल्ट चैक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - dtemaharashtra.gov.in पर लॉगऑन करें। यहां आपको MHT CET 2018 result का लिंक मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने नई टैब खुल जाएगा। यहां आपसे मांगे गए सारे डिटेल्स भरें और सब्मिट करें। सब्मिट करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा। इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट लेना न भूलें। यह आपको आगे के प्रोसीजर में बहुत काम आएगा।
स्टूडेंट्स आगे की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट dtemaharashtra.gov.in पर नजर रखें या फिर ताजा अपडेट्स के लिए www.patrika.com से जुड़े रहें।
Published on:
02 Jun 2018 11:39 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
