5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती को लेकर आयी ये खबर, कटऑफ लिस्ट जारी

Third grade teacher recruitment 2018: तृतीय श्रेणी प्रथम लेवल शिक्षकों की कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 2 Jun 2018, 7:40 AM IST

बीकानेर . प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को Third grade प्रथम लेवल शिक्षकों की कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। निदेशालय में २६ हजारThird grade teachers की भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए न्यायालय ने छूट दे दी थी। इस भर्ती के खिलाफ विचाराधीन मामले में न्यायालय ने निदेशालय को कट ऑफ लिस्ट जारी करने, जिला आवंटन तथा चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन की अनुमति दी है।

नियुक्ति आदेश जारी करने पर न्यायालय की रोक रहेगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक श्याम सिंह राजपुरोहित ने शुक्रवार को बताया कि रीट में प्राप्तांकों को आधार बनाकर भर्ती प्रक्रिया रोकने का प्रकरण अदालत में विचाराधीन है। इसकी सुनवाई के दौरान निदेशक ने स्वयं उपस्थित होकर राज्य सरकार का पक्ष रखा तथा न्यायालय से भर्ती प्रक्रिया में अवरोध समाप्त करने का अनुरोध किया।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने बताया कि २६ हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती के बाद प्रदेश की स्कूलों में शिक्षकों के मात्र ५ प्रतिशत पद रिक्त रहेंगे। अगले शैक्षणिक सत्र में इन पर भी भर्ती की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। कट ऑफ लिस्ट के बाद दस्तावेजों की जांच आदि कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जैसे ही न्यायालय से इस प्रकरण में आदेश मिलेगा आगे की कार्रवाई संपादित की जाएगी।

ये है कट ऑफ माक्र्स
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने कुल २४,६७५ अभ्यर्थियों के कटऑफ माक्र्स जारी किए हैं। राजपुरोहित ने बताया कि गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए लेवल प्रथम में १९,७६१, विशेष शिक्षकों में ६३६ अभ्यर्थियों के कटऑफ माक्र्स जारी किए। वहीं अनुसूचित क्षेत्र में लेवल प्रथम के ४२६४ तथा विशेष शिक्षक के पद पर १४ अभ्यर्थियों के कटऑफ माक्र्स जारी किए है। राजपुरोहित ने बताया कि लेवल प्रथम सामान्य शिक्षक तथा विशेष शिक्षक के चयन के लिए कट ऑफ माक्र्स रीट २०११/१२/१५ तथा २०१७ लेवल प्रथम के अधिकतम प्राप्तांक प्रतिशत के आधार पर जारी किए गए है।


सामान्य और ओबीसी ७४ प्रतिशत
निदेशक ने बताया कि गैर अनुसूचित क्षेत्र में सामान्य श्रेणी में ७४ प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग में ७४ प्रतिशत, अनुसूचित जाति वर्ग में ६८ प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति वर्ग में ६५.३३ तथा दिव्यांग श्रेणी में ६९.३३ प्रतिशत तक के कट ऑफ माक्र्स वाले अभ्यर्थियों का चयन किया।

वहीं गैर अनुसूचित क्षेत्र लेवल प्रथम-विशेष शिक्षक के पद पर सामान्य श्रेणी के पुरुष वर्ग की ६५.३३ प्रतिशत, महिला वर्ग की ६४.६७ प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग में पुरुष वर्ग के कटऑफ माक्र्स ६३.३३ प्रतिशत रहे। एचआइ श्रेणी में सामान्य के ६२.६७, अन्य पिछड़ा वर्ग के ६१.३३ प्रतिशत और पूर्व सैनिक कैटेगरी में कटऑफ माक्र्स ६२ प्रति. रहे। अनुसूचित क्षेत्र में टीएसटी वर्ग के कटऑफ माक्र्स ५१.३३ प्रति. रहे। वहीं दिव्यांग श्रेणी के ४२.६७ प्रतिशत रहे है।