5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कहीं आया अंधड़ तो कहीं बारिश ने भिगोया

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कहीं आया अंधड़ तो कहीं बारिश ने भिगोया  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 1 Jun 2018, 9:55 PM IST

weather

weather

श्रीगंगानगर।

शहर में शुक्रवार रात को करीब आठ बजे अचानक तेज अंधड़ आने से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी के दौरान पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। साथ ही अंधड़ आने के कारण धूल उडऩे से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गत कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी, शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच का अंतर काफी कम होने के चलते मौसम विभाग ने आंधी की आशंका भी जताई थी। अंधड़ का क्षेत्र भी लगभग पूरे जिले में रहा।

पूर्व दिशा की तरफ से आई आंधी ने पूरे जिले को आगोश में ले लिया। सादुलशहर, श्रीगंगानगर, करणपुर, गजसिंहपुर, केसरीसिंहपुर, पदमपुर, सूरतगढ़, अनूपगढ़, घड़साना, श्रीबिजयनगर, घड़साना, बींझबायला, घमूड़वाली, रिड़मलसर, समेजा कोठी सहित अन्य क्षेत्रों में भी आंधी का समाचार है।

सुबह भीषण गर्मी से परेशान लोगों को रात को तेज अंधड़ का सामना करना पड़ा। जिलें में सुबह करीब आठ बजे से ही सूरज अंगारे बरसा रहा था। सूरज के तीखे तेवरों ने लोगों को घरों और कार्यालयों से बहार ना आने के लिए मजबूर कर दिया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार श्रीगंगानगर में शुक्रवार को तापमापी का पारा रिकॉर्ड 49.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।

उदयपुर में बदला मौसम का मिजाज

प्रदेश में कहीं भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है तो कहीं मौसम पलटी खा रहा है। इसी बीच प्रदेश के उदयपुर जिलें में मौसम ने भयंकर गर्मी के बीच करवट लेकर शहर को भिगो दिया। उदयपुर शहर में दूसरे दिन शुक्रवार को एक बार फिर से मौसम ने पलटा खाया। दोपहर में आसमान में अचानक बादल घिर आए, तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली। कुछ देर के लिए हल्की बरसात भी हुई। मौसम के यूं अचानक पलटने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं सूर्य की तीखी किरणे लोगों को झुलसा रही है तो कहीं अंधड़ से लोगों को परेशान आ रही है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़