6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mothers Day: क्या बच्चों की सफलता के पीछे होता है ‘मां का हाथ’…जानिए

बच्चों को सही शिक्षा दे इसके लिए जरूरी है कि वे खुद भी अनुशासन में रहे। एक जागरुक मां अपने बच्चों की सफलता में अहम भूमिका निभाती है।

less than 1 minute read
Google source verification
Mothers Day 2024

मां और बच्चे का रिश्ता एक बेहद खूबसूरत रिश्ता होता है। मां बच्चों की पहली शिक्षक होती है। यही नहीं बच्चों की हर सफलता के पीछे मां की बड़ी भूमिका होती है। फिर चाहे वो अपने पांव पर खड़ा होकर चलना हो या करियर में ऊंचाई हासिल करना, मां है तो सब मुमकिन है। 

सफलता में मां का योगदान 

बच्चे चाहे छोटी या बड़ी उपलब्धि हासिल करें, उसमें उनकी मां की भूमिका होती है। हर सफल इंसान के पीछे एक मां होती है। जरूरी नहीं कि मां बहुत-पढ़ी लिखी हो, लेकिन साक्षरता के साथ ही मां का जागरुक होना भी जरूरी है। ये देखा गया है कि जागरुक मांओं के बच्चे सफल होते हैं। 

यह भी पढ़ें- चेहरे के बालों को लेकर ट्रोल हुई प्राची निगम, मां ने कही ये बातें….जानिए

मां की दी हुई शिक्षा हमेशा काम आती है

छोटे बालक या बालिका स्कूल जाने से पहले मां से ही सीखते हैं। मां बच्चों की गलतियों पर उन्हें डांट कर सुधारने का काम करती हैं, जिससे वे बड़े होकर वही गलती न करें। मां की बातें हमेशा बच्चों को याद रहती है। शुरुआती अक्षर का ज्ञान हमें मां से ही मिलता है।

यह भी पढ़ें- मां ने बीड़ी बनाकर पाला बच्चे को, बेटे ने क्रैक किया यूपीएससी, जानिए संघर्ष से सफलता तक की कहानी

अच्छे संस्कार और अनुशासन 

मां बच्चों को हर तरह से संस्कारवान बनाने की कोशिश करती है। बच्चों को सही शिक्षा देने के लिए जरूरी है कि माता-पिता को भी उनके सामने अनुशासन में रहना चाहिए। मां बच्चे को सही गलत के बीच का फर्क बताती है। उन्हें ईमानदार व्यक्ति बनने के लिए प्रेरित करती है।