दरअसल, प्राची निगम (Prachi Nigam Trolling) के चेहरे पर अनचाहे बाल हैं। पढ़ाई में व्यस्त रहने वाली प्राची ने कभी अपने रूप रंग पर इतना ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब से रिजल्ट की घोषणा हुई है और अखबार व सोशल मीडिया पर प्राची निगम की तस्वीरें सामने आई हैं, तब से 10वीं कक्षा की टॉपर को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। ऐसे में उनके माता-पिता ने उन्हें सपोर्ट किया। ऐसे में आज हम जानेंगे ऐसे कुछ टिप्स जिसकी मदद से आप अपने बच्चों को ऐसी किसी ट्रोलिंग का शिकार होने से बचा सकते हैं।