मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम 20 अप्रैल को जारी हो सकते हैं। दसवीं कक्षा की परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी।इस साल करीब 9 लाख छात्रों ने एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। वहीं बारहवीं बोर्ड की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 6 लाख छात्र शामिल हुए थे।