दिल्ली के 1700 से अधिक प्राइवेट स्कूलों में नए सत्र (New Session 2024-25) के लिए EWS श्रेणी में दाखिले की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। ईडब्लूएस के साथ डीजी और सीडब्लूएसएन श्रेणी के लिए भी जल्द ही दाखिला शुरू होगा। हालांकि, सामान्य श्रेणी से आने वाले छात्रों के लिए दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शिक्षा निदेशालय की ओर से EWS श्रेणी के लिए दाखिले संबंधित दिशा-निर्देश इस सप्ताह के अंत तक जारी हो सकते हैं।