मिली जानकारी के अनुसार, प्रवेश परीक्षा 9 मई को होगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रहेगा। 7 मई को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। वहीं 14 मई को परीक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। 21 मई तक सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को उप शिक्षा निदेशक (डीडीई) कार्यालय में दाखिले की सभी फाइलें जमा करनी होंगी।