वहीं केंद्र सरकार के वकील ने बताया कि इस परीक्षा का रिजल्ट भी 30 जून को जारी किया जाएगा। छात्रों के पास परीक्षा देने का विकल्प है। लेकिन ऐसे छात्र जो परीक्षा में नहीं बैठना चाहते, वे बिना ग्रेस मार्क्स वाले अपने स्कोर कार्ड के साथ काउंसलिंग में हिस्सा लेंगे। परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए 30 जून को रिजल्ट आने के बाद नया स्कोर कार्ड तैयार होगा। अदालत ने अब इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 8 जुलाई की तारीख तय की है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने काउंसलिंग पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। याचिका दायर करने वालों को फैसले का इंतजार करने के लिए कहा है।