scriptNEET PG 2021 Postponed: नीट पीजी 2021 परीक्षा स्थगित, जानें एग्जाम और आवेदन से जुड़ी जानकारी | NEET PG 2021 Postponed | Patrika News
शिक्षा

NEET PG 2021 Postponed: नीट पीजी 2021 परीक्षा स्थगित, जानें एग्जाम और आवेदन से जुड़ी जानकारी

NEET PG 2021 Postponed: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट पीजी 2021 परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 10 जनवरी 2021 को प्रमुख शहरों में आयोजित होनी थी, हालांकि, अभी नीट पीजी परीक्षा 2021 आयोजन…

Nov 02, 2020 / 01:26 pm

Deovrat Singh

NEET PG counselling

NEET PG counselling

NEET PG 2021 Postponed: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट पीजी 2021 परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 10 जनवरी 2021 को प्रमुख शहरों में आयोजित होनी थी, हालांकि, अभी नीट पीजी परीक्षा 2021 आयोजन की नई तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। जल्द ही नई तिथियों की घोषणा की जाएगी।


नीट पीजी 2021 देश के 162 शहरों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित होगी। इस परीक्षा के माध्यम से 10,821 मास्टर ऑफ सर्जरी सीटों पर प्रवेश मिलेगा। वहीं, 19,953 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) सीटों पर और 1,979 PG डिप्लोमा सीटों पर एडमिशन होगा। ये सीटें 6,102 सरकारी, निजी, डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों द्वारा पेशकश की जाएगी।

NEET PG 2021 Application Process
इस परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा सूचित किए जाने के बाद आया है। इस परीक्षा के संचालन के मामले पर आयोग के यूजी और पीजी बोर्ड द्वारा हितधारकों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है। नीट पीजी 2021 आवेदन पत्र नवंबर के पहले सप्ताह में आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी होने की संभावना है। इस परीक्षा में 300 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार नवंबर के अंतिम सप्ताह तक पंजीकरण कर सकेंगे। 2019 में इस परीक्षा के लिए 1,67,102 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। जिसमें से 1,60,888 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।

NEET PG 2021 के लिए आवेदन पत्र नवंबर के पहले सप्ताह में आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी होने की संभावना है। NEET PG 2021 पहले 10 जनवरी 2021 को आयोजित किया जाना था और NEET MDS 2021 16 दिसंबर 2020 को निर्धारित किया गया था। NEET PG 2021 के संचालन की नई तारीख अभी जारी नहीं की गई है।

NEET PG 2021 परीक्षा देश के 162 शहरों में कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी. NEET PG 2021 परीक्षा के माध्यम से 10,821 मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) सीटों पर प्रवेश, 19,953 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) सीटों पर और 1,979 PG डिप्लोमा सीटों पर एडमिशन के लिए 6,102 सरकारी, निजी, डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों द्वारा पेशकश की जाएगी।

Home / Education News / NEET PG 2021 Postponed: नीट पीजी 2021 परीक्षा स्थगित, जानें एग्जाम और आवेदन से जुड़ी जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो