NEET PG 2024 अहम जानकारी सामने आई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने एक बार फिर NEET PG 2024 के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग कटऑफ पर्सेंटाइल में कटौती की है। MCC ने बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार, NEET PG काउंसलिंग 2024 के लिए क्वालिफाइंग कटऑफ पर्सेंटाइल को 15 से घटाकर 5 कर दिया गया है। अब सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवार, जिन्होंने 5 पर्सेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।