
NEET SS Exam 2021 date
NEET SS Exam 2021 : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने पोस्ट ग्रेजुएट नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-सुपर स्पेशियलिटी (NEET-SS) परीक्षा 2021 का शेड्यूल जारी कर दिया है। NBEMS द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, नीट एसएस 2021 की परीक्षा 10 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए नवंबर, 2021 के बाद आवेदन कर सकते है।
1 नवंबर से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
NEET-SS परीक्षा 2021 के संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार NATBOARD की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर नोटिस देख सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एक बार शुरू होने जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रजिस्ट्रेशन लिंक 1 नवंबर को दोपहर 3 बजे फिर से खुलेगा।
Read More: भारतीय नौसेना में एसएससी अधिकारी आरवीसी भर्ती, जानिए शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा
नीट एसएस 2021 परीक्षा शेड्यूल इस प्रकार है:—
| दिनांक | इवेंट का नाम |
| 1 नवंबर, 2021 दोपहर 3 बजे | ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए पंजीकरण विंडो को फिर से खोलने की तिथि |
| 22 नवंबर, 2021 रात 11:55 बजे तक | आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि |
| 1 से 7 दिसंबर, 2021 | आवेदन में बदलाव करने की प्रारंभिक तिथि |
| 20 से 23 दिसंबर, 2021 | आवेदन में बदलाव करने की अंतिम तिथि |
| 3 जनवरी, 2022 | नीट एसएस 2021 प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि |
| 10 जनवरी, 2022 | नीट एसएस 2021 परीक्षा |
23 दिसंबर को बंद होगी एडिट विंडो
यह 22 नवंबर, 2021 को रात 11.55 बजे बंद होगा। एप्लीकेशन फॉर्म को एडिट करने के लिए विंडो 1 दिसंबर को खुलेगी और 7 दिसंबर, 2021 को बंद हो जाएगी। इसके बाद फाइनल एडिट विंडो 20 दिसंबर को खुलेगी और 23 दिसंबर को बंद हो जाएगी।
Published on:
08 Oct 2021 02:30 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
