
NEET UG 2025 Paper Analysis: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आज नीट यूजी परीक्षा का आयोजन देशभर के 550 से अधिक शहरों में किया गया। इस साल लगभग 23 लाख छात्रों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। आज सिंगल शिफ्ट में परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कराई गई। ऐसे में आइए जानते हैं कैसा रहा नीट यूजीका पेपर-
मिली जानकारी के अनुसार, इस बार ज्यादातर नीट यूजी परीक्षा के सेंटर सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में बनाए गए थे। वहीं परीक्षा को लेकर काफी सख्ती का पालन किया गया। छात्रों को सेंटर पर पेन तक नहीं ले जाना था। वहीं ड्रेस कोड को लेकर खास दिशा निर्देशजारी किए गए थे।
विभिन्न परीक्षा केंद्र से निकले छात्रों को कहना है कि पेपर का स्तर मीडियम था। कुछ छात्रों को फिजिक्स का पेपर कठिन लगा तो कुछ को केमिस्ट्री का सेक्शन टफ लगा। हालांकि, ज्यादातर छात्रों ने पेपर अच्छा जाने की उम्मीद जताई।
नीट यूजी के पेपर में फिजिक्स सेक्शन से ज्यादातर सवाल न्यूमेरिकल और थ्योरी बेस्ड पूछे गए। MCQ टाइप के सवाल टफ थे। ज्यादातर सवाल सिलेबस से पूछे गए थे। वहीं केमिस्ट्री विषय की बात करें तो आसान से मध्यम था। NCERT से सवाल पूछे गए। कार्बनिक, अकार्बनिक और भौतिक रसायन टॉपिक से सवाल पूछे गए।
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) ने नीट यूजी में गड़बड़ी को लेकर 26 MBBS छात्रों को निलंबित करने की घोषणा की। संबंधित मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वे स्टूडेंट्स को निंलबित करें। साथ ही NMC ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए 14 अन्य छात्रों का प्रवेश रद्द कर दिया है। ये छात्र नीट यूजी में अनुचित व्यवहार में संलिप्त पाए गए हैं। सीबीआई नीट यूजी 2024 से संबंधित गड़बड़ियों की जांच कर रहा है। इस जांच के दरमियान कुछ गड़बड़ियां सामने आई हैं, जिसमें MBBS छात्र भी शामिल पाए गए। इनमें लीक हुए प्रश्न पत्रों को हल करना और परीक्षा के दौरान दूसरे कैंडिडेट्स की नकल करना शामिल है।
Updated on:
4 May 2025, 7:41 PM IST
Published on:
4 May 2025, 5:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.