18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET UG Admit Card: एनटीए ने जारी किये NEET UG एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

NEET UG Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने NEET UG एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे NTA NEET की आधिकारिक साइट neet.nta.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  

2 min read
Google source verification
neet_c.jpg

NEET UG Admit Card 2023 release

NEET UG Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने NEET UG एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे NTA NEET की आधिकारिक साइट neet.nta.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। शेड्यूल के मुताबिक NEET UG 2023 का आयोजन 7 मई को पूरे भारत के साथ-साथ भारत के बाहर के शहरों में लगभग 499 शहरों में पेन और पेपर मोड (ऑफ़लाइन) में किया जाएगा। इस साल नीट परीक्षा (NEET Exam Center) भारत के 499 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में होगी। नीट यूजी परीक्षा दोपहर में 02 बजे से शाम 05.20 बजे तक होगी। परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र, पानी की पारदर्शी बोतल, सरकार द्वारा जारी आईडी दिखाकर प्रवेश दिया जाएगा।

इन बातों का रखें ध्यान

शेड्यूल के मुताबिक NEET UG 2023 का आयोजन 7 मई को पूरे भारत के साथ-साथ भारत के बाहर के शहरों में लगभग 499 शहरों में पेन और पेपर मोड (ऑफ़लाइन) में किया जाएगा। सभी सेंटर पर परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश कार्ड पर दिए गए समय अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। दोपहर 1:30 बजे सभी केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इस साल नीट परीक्षा (NEET Exam Center) भारत के 499 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में होगी। नीट यूजी परीक्षा दोपहर में 02 बजे से शाम 05.20 बजे तक होगी।

यह भी पढ़ें- JEE: जेईई मेन से नहीं हटेगा 75% मार्क्स का क्राइटेरिया, कोर्ट में ख़ारिज हुई जनहित याचिका


NEET UG एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड ?

1. उम्मीदवार सबसे पहले NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
2. वेबसाइट के होम पेज पर 'NEET UG 2023 एडमिट कार्ड' वाले लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद पोर्टल में अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें।
4. अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
5. अब इसके बाद सभी विवरणों की जांच करें।
6. आगे भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।