
NIA Vacancy 2024
Sarkari Jobs: नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी यानी की NIA में सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर युवाओं के पास है। NIA ने कई पदों पर भर्तियां निकाली है। इसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद होंगे। जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं और जरूरी योग्यता रखते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट nia.gov.in पर जाकर आवेदन संबंधी जानकारी ले सकते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 33 पदों पर बहाली की जानी है। इस भर्ती के लिए 8 फरवरी 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। उसके बाद उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की उम्र 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए जिस भी उम्मीदवार का चयन किया जाएगा उन्हें सैलरी के तौर पर 29200 रुपये से 92300 रुपये (लेवल-5, ग्रेड पे ₹2,800) के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें:-यूपी इस इस कॉलेज में दाखिला मतलब लाइफ सेट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nia.gov.in से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा। जिसे अच्छे से भरकर जरुरी डाक्यूमेंट्स के साथ दिए गए पते पर भेजना होगा। पता है- एसपी (प्रशासन), एनआईए मुख्यालय,
सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली – 110003
Published on:
11 Dec 2024 09:14 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
