
NIMCET 2022 Exam
NIMCET 2022 Exam: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी), जमशेदपुर ने एनआइएमसीईटी (NIMCET) 2022 परीक्षा तिथि का शेड्यूल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर 20 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम पांच जुलाई को घोषित किया जाएगा। इससे संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट nimcet.in पर विजिट करे। NIMCET आवेदन पत्र 2022 4 अप्रैल को जारी किया जाएगा। NIMCET 2022 की आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण, आवेदन पत्र भरना, दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क का भुगतान शामिल है। NIMCET 2022 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तरीख 4 मई, 2022 तय की गई है। इसके बाद के आवेदन मान्य नहीं होंगे। ऐसें में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है तक निर्धारित समय से पहले आवेदन करें।
ऑनलाइन मोड में होंगे एग्जाम
NIMCET 2022 परीक्षा 20 जून को आयोजित होने वाली है। परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। NIMCET 2022 के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड 6 जून को जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Anganwadi Recruitment 2022: आंगनबाड़ी में 8 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
महत्वपूर्ण तिथियां
NIMCET 2022 फॉर्म जारी : 4 अप्रैल, 2022
NIMCET 2022 आवेदन पत्र की अंतिम तिथि : 4 मई, 2022
NIMCET 2022 एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 6 जून, 2022
NIMCET 2022 परीक्षा तिथि : 20 जून, 2022
NIMCET 2022 परिणाम जारी होने की तिथि : 5 जुलाई, 2022
यह भी पढ़ें - Bihar Board BSEB 12th Result: इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी, ऐसे चेक करें परिणाम
NIMCET application form 2022: ऐसे भरें फॉर्म
— सबसे पहले जमशेदपुर की आधिकारिक वेबसाइट nimcet.in पर जाएं।
— होमपेज पर एप्लिकेशन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें। .
— रजिस्ट्रेशन (NIMCET registration 2022) करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
— एप्लिकेशन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
— इसके बाद एप्लिकेशन फीस का भुगतान करें।
— प्रीव्यू देखें और एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
— आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।
Published on:
21 Mar 2022 03:00 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
