Bihar Board BSEB 12th Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board / BSEB) ने बुधवार को 12वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम का ऐलान कर दिया है। बिहार बोर्ड ने 12वीं क्लास की तीनों स्ट्रीम, आर्ट्स साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने तीन बजे का समय रिजल्ट जारी करने के लिए रखा था लेकिन कुछ वक्त देर से परिणाम जारी हो सका। रिजल्ट की घोषणा बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दी। इस दौरान बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहे।