इस भर्ती में सूबेदार, सब इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर विशेष शाखा और प्लाटून कमांडर के पद के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अन्य पोस्ट जैसे सब इंस्पेक्टर फिंगर प्रिंट और सब इंस्पेक्टर प्रश्नाधीन दस्तावेज के लिए उम्मीदवार के पास मैथ्स, फिजिक्स, कैमिस्ट्री के साथ ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। बाकी इस भर्ती से संबंधित अन्य जानकारियां इस नोटिफिकेशन के माध्यम से देखी जा सकती है। CG Police Bharti 2024