UP Scholarship 2024-25 : उत्तर प्रदेश सरकार छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जिससे छात्रों की शिक्षा में कोई रुकावट न आ पाएं। यह स्कॉलरशिप योजना प्राथमिक, माध्यमिक, और उच्च शिक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत प्री-मैट्रिक यानी कि 9वीं और 10वीं कक्षा और पोस्ट-मैट्रिक यानी 11वीं और 12वीं और स्नातक स्तर के लिए है। जो भी इच्छुक और योग्य छात्र UP Scholarship 2024-25 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2024 तय की गई है।