QS Global MBA Rankings 2025: क्यूएस ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2025 में भारत के 14 पूर्णकालिक एमबीए पाठ्यक्रमों ने वैश्विक सूची में जगह बनाई है। इसमें तीन नई एंट्रीज शामिल हैं। आईआईएम कोझिकोड ने 151-200 बैंड में जगह बनाई है, जबकि इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी, गाजियाबाद और सोमैया विद्याविहार विश्वविद्यालय 251 बैंड में शामिल हैं। लिस्ट में आईआईएम बैंगलोर (IIM Bangalore) भारतीय संस्थानों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला संस्थान है। हालांकि, यह दुनिया की शीर्ष 50 रैंकिंग से बाहर हो गया है।