
RBI Grade B Phase 2 Result 2021
RBI Grade B Phase 2 Result 2021: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने आज यानि की 4 मई2021 को ऑफिसर ग्रेड- बी, फेज 2 परीक्षा 2021 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने ग्रेड 'बी' (डीआर)- जनरल के फेज 2 परीक्षा में शामिल हुए थे वे लोग अपने परिणाम जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं। इसके साथ ही इसमें इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची पर अपडेट है। उम्मीदवार, अपने रोल नंबर के अनुसार इसकी जांच कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
-ऑफिसर ग्रेड- बी रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, opportunities.rbi.org.in पर जाए।
-इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध करंट वैकेंसी सेक्शन के लिंक पर क्लिक करें।
-इसके बाद परीक्षा के संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-इसके बाद आप इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स के रोल नंबर लिंक पर क्लिक करें। अब -आपको स्क्रीन पर इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर के अनुसार लिस्ट प्रदर्शित हो जाएगी।
-उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं। यदि आवश्यकता हो तो इस पेज को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल कर रखें।
RBI ग्रेड बी साक्षात्कार
जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर जारी की गई लिस्ट में उपलब्ध है, वे ही उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हो सकते है। आरबीआई ग्रेड बी साक्षात्कार तिथि, समय और स्थान जल्द ही सूचित करेगा।
Published on:
04 May 2021 06:56 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
