17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किए जारी

RBSE 2023 Admit card: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने कक्षा 12 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिये हैं। प्राइवेट (स्वपाठी) स्कूल के छात्र राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) सीनियर सेकेंडरी प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी आवशयक जानकारी दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं। RBSE क्लास 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी, 2023 को करेगा।

2 min read
Google source verification
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षा एडमिट कार्ड किए जारी

RBSE ने कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किए जारी

Rajasthan Board Exam 2023 Admit card Released: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने कक्षा 12 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिये हैं। बोर्ड परीक्षा 9 मार्च से शुरू होगी। उम्मीदवार व्यावहारिक परीक्षा प्रवेश पत्र rajeduboard.rajasthan.gov.in पर डाउनलोड कर सकते हैं। प्राइवेट स्कूल के छात्र राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) सीनियर सेकेंडरी प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड रोल नंबर या छात्र के नाम और पिता के नाम का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। आप को बता दें की राजस्थान बोर्ड प्राइवेट स्कूल के छात्रों के लिए राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) क्लास 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी को करेगा। जबकि आरबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 9 मार्च, से शुरू होगी। राजस्थान बोर्ड की 12वीं की बोर्ड परीक्षा 9 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल 2023 तक चलेगी।

आरबीएसई (RBSE) 12वीं का एडमिट कार्ड यहां से डाउनलोड कर सकते हैं-

सबसे पहले छात्र बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
छात्र का रोल नंबर या नाम और पिता का नाम दर्ज करें।
आपका आरबीएसई कक्षा 12 व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) परीक्षा विवरण शीघ्र ही स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
इस तरह आप वेबसाइट पर 2023 राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 का एडमिट कार्ड पा सकते हैं।
आप यहां आरबीएसई एडमिट कार्ड 2023 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
अंत में आरबीएसई (RBSE) एडमिट कार्ड 2023 का प्रिंट आउट निकाल लें।

यह भी पढ़ें- सीटेट 2022 आंसर की हुई जारी, 17 फरवरी, 2023 तक करा सकते हैं आपत्ति दर्ज


कब होगी आरबीएसई (RBSE) बोर्ड परीक्षा ?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 16 मार्च, 2023 से राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) कक्षा 10वीं की परीक्षा 2023 आयोजित करेगा और 11 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी, इसी तरह राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) कक्षा 12वीं की परीक्षा 9 मार्च, 2023 से शुरू होगी और 12 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। प्रैक्टिकल (व्यावहारिक) परीक्षाएं 18 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बीएसएफ में नौकरी का सुनहरा मौका, 1284 कांस्टेबल और अन्य पदों के लिए ऑनलाइन करें आवेदन


बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग