
RBSE Board Exam 2025
Board Exam 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब ये परीक्षाएं फरवरी के बजाय मार्च में आयोजित की जाएंगी। नए शेड्यूल के मुताबिक 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च 2025 से शुरू होंगी। जल्द ही राजस्थान बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर डिटेल टाइम-टेबल जारी कर देगा। पहले 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होनी थी, लेकिन अब इस परीक्षा में REET 2025 परीक्षा की वजह से बदलाव किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें:-यूपी के इस कॉलेज में मिला 1 करोड़ का पैकेज, IIT को भी छोड़ा पीछे
रीट परीक्षा के कारण बोर्ड और रीट परीक्षा का एक साथ आयोजन करवाना संभव नहीं था, जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है। रीट परीक्षा 27 फरवरी 2024 को आयोजित होगी, जिसमें 12 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। दोनों परीक्षा में कोई दिक्कत ना आये इसके लिए तारीखों में बदलाव किया है।
परीक्षा के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड उनके संबंधित स्कूलों से प्राप्त होंगे। टाइम-टेबल जारी होने के बाद RBSE एडमिट कार्ड जारी कर देगा। किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी के लिए छात्र अपने स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।
बोर्ड परीक्षा 2025 में 10वीं और 12वीं के कुल 19,39,645 छात्र पंजीकृत हैं। इनमें 10वीं के 10,62,341 और 12वीं के 8,66,270 छात्र शामिल हैं। परीक्षा का आयोजन RBSE द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। साल 2024 में, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 10 अप्रैल तक चली थी। इंटरमीडिएट परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:45 बजे से शाम 4 बजे तक हुई थी।
Published on:
14 Jan 2025 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
