1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RPSC 2nd Grade Teacher Social Science Result : सामाजिक विज्ञान विषय का परिणाम जारी : यहाँ देखें

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2nd Grade Teacher Social Science Result जारी कर दिया है। शेष बचे सभी विषयों के परीक्षा परिणाम भी जल्द ही जारी...

2 min read
Google source verification

image

Deovrat Singh

Feb 07, 2018

RPSC 2nd grade teacher Result

RPSC 2nd grade teacher Result

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2nd Grade Teacher Social Science Result जारी कर दिया है। शेष बचे सभी विषयों के परीक्षा परिणाम भी जल्द ही जारी कर दिए जायेंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञान पंजाबी विषय के बाद यह तीसरा विषय का परिणाम जारी कर दिया गया है। जी अभ्यर्थी उत्तीर्ण हो चुके है वे अपने 19 फरवरी तक दस्तावेज सत्यापन करवा सकते है।

RPSC 2nd Grade Teacher Social Science Result के लिए यहाँ क्लिक करें

पुरानी भर्तियों के परिणाम सहित नई भर्तियां भी होंगी जारी।
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले प्रदेशभर से आए बेरोजगार मंगलवार को नेहरू गार्डन में बैठक के लिए एकत्र हुए। अपनी बात रखने से पहले ही बेरोजगारों को पुलिसकर्मियों ने वहां से हटा दिया। इसके बाद बेरोजगार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। वहां प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से मुलाकात कर कांग्रेस को वादा याद दिलाया। संघ के उपेन यादव ने बताया कि उपचुनाव में बेरोजगारों ने कांग्रेस को समर्थन इस शर्त पर दिया था कि बेरोजगारों की मांगों के लिए पार्टी सड़क से लेकर सदन तक मांग उठाएगी। इस पर पायलट ने आश्वासन दिया कि बेरोजगारों की मांगों को विधानसभा में उठाएगी।

ये बताईं लम्बित भर्तियां...
Nursing Bharti 2013 पूर्ण पदों पर करवाई जाए। फिलहाल 15773 पदों पर भर्ती लम्बित है।
RPSC LDC Recruitment 2013 के 7500 पदों पर नियुक्ति शुरू हो।
Panchayati Raj LDC 2013, के 9200 पदों पर नियुक्ति
School Assistant 33000 Post

9568 पदों का RPSC 2nd Grade Teacher Result 2016 जारी किया जाए।
Jail Prahari Exam Result 2015 जारी किया जाए


भर्तियों को सरकार ही उलझाती रही
तिवाड़ी ने कहा कि प्रदेश में सरकारी नौकरियों के 8 लाख 54 हजार 119 पद हैं। दो लाख 44 हजार पद खाली पड़े हैं। डेढ़ लाख पदों की भर्तियां निकली हुई हैं लेकिन न्यायालयों में अटकी हुई हैं।

आरपीएससी का अध्यक्ष पद 'मजाक'
तिवाड़ी ने कहा कि आरपीएससी का अध्यक्ष पद मजाक बन कर रह गया है। कभी 2 माह के लिए अध्यक्ष बनता है तो कभी 4 माह के लिए। बीस हजार स्कूलें बंद कर दी गईं। स्कूल और अस्पताल पीपीपी मोड पर देकर पद खत्म कर दिए गए। सरकार ने फॉर्म भरवाने के नाम पर बेरोजगारों से 428 करोड़ रुपए की वसूली कर ली। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह अनर्गल नहीं है।