8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC RAS Interview: इस तारीख से शुरू होंगे राजस्थान आरएएस भर्ती के लिए इंटरव्यू, इतने अभ्यर्थी होंगे शामिल

RPSC: यह भर्ती प्रक्रिया 28 जून 2023 को अधिसूचित की गई थी, जिसमें प्रारंभ में 905 पद (राज्य सेवाएं – 424, अधीनस्थ सेवाएं – 481) घोषित किए गए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 11 Mar 2025, 3:51 PM IST

RPSC RAS Interview

RPSC RAS Interview

RPSC RAS Interview: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के साक्षात्कार 21 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे। विस्तृत कार्यक्रम आयोग द्वारा उचित समय पर जारी किया जाएगा। इस परीक्षा के तहत प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहे 19,355 अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 और 21 जुलाई 2024 को किया गया था। इसके परिणाम 2 जनवरी 2025 को घोषित किए गए, जिसमें 2,168 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार इंटरव्यू प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, और अभ्यर्थियों को आवश्यक सूचना उचित माध्यमों से दी जाएगी।

यह खबर पढ़ें:-देश के दो संस्थानों, IIT और IIIT में क्या अंतर है, जानें इन टॉप कॉलेजों में कैसे मिलता है दाखिला

RPSC RAS Interview: कुल 972 पदों के लिए होगा इंटरव्यू


यह भर्ती प्रक्रिया 28 जून 2023 को अधिसूचित की गई थी, जिसमें प्रारंभ में 905 पद (राज्य सेवाएं – 424, अधीनस्थ सेवाएं – 481) घोषित किए गए थे। बाद में, कार्मिक विभाग से प्राप्त निर्देशों के आधार पर, संशोधित अधिसूचना 19 अक्टूबर 2023 को जारी की गई, जिससे कुल पदों की संख्या बढ़कर 972 (राज्य सेवाएं – 491, अधीनस्थ सेवाएं – 481) हो गई।

यह खबर पढ़ें:-REET Answer Key 2025: छात्र बेसब्री से कर रहे इंतजार, जानें कब तक जारी हो सकता है रीट आंसर-की

RPSC RAS: परीक्षा और अभ्यर्थियों की संख्या


इस भर्ती परीक्षा के लिए 6,96,969 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित हुई, जिसमें 4,57,927 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा समाप्ति के बाद आयोग ने आंसर-की जारी की और 2 से 4 अक्टूबर 2023 तक आपत्तियां मांगी थी। आपत्तियों की समीक्षा के बाद 20 अक्टूबर 2023 को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया।

यह खबर पढ़ें:-Jobs Vacancy 2025: बिना परीक्षा मैनेजर की नौकरी पाने का मौका, पावरग्रिड ने कई पदों पर निकाला भर्ती, लाखों में सैलरी