
आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम प्रतीकात्मक तस्वीर (क्रेडिट- फ्रीपिक)
RRB NTPC Exam Date 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) 2025 भर्ती परीक्षा की तारीख में संशोधन किया है। इस बदलाव के बाद अब रेलवे स्नातक स्तर की CBT के पहले चरण की परीक्षा 5 जून से 24 जून तक आयोजित की जाएगी।
नई तारीख की परीक्षा के लिए अब एडमिट कार्ड 1 जून 2025 को जारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स अपने यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड के साथ लॉगिन करके संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 5 जून से शुरू होगी और 24 जून तक चलेगी।
पहले ये परीक्षा 23 जून को खत्म होने वाली थी। यह बदलाव भारी संख्या में प्राप्त आवेदनों और प्रशासनिक तैयारियों को ध्यान में रखकर किया गया है। इसका मतलब है कि आरआरबी एनटीपीसी की जो भर्ती परीक्षा 15 दिनों में खत्म होनी थी, अब वो 16 दिनों में खत्म होगी।
परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले कैंडिडेट्स का आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण परीक्षा केंद्र में किया जाएगा। कैंडिडेट्स अपने साथ एडमिट कार्ड और आधार कार्ड लेकर आएं। आरआरबी एनटीपीसी 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे, जिनमें से प्रत्येक एक अंक का होगा, जिसे 90 मिनट में पूरा करना होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई की नकारात्मक अंकन लागू किया जाएगा।
Updated on:
25 May 2025 06:20 pm
Published on:
25 May 2025 06:20 pm
