8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RRB Technician Result: रेलवे टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक

RRB: यह परीक्षा 19 और 20 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 12 Mar 2025, 2:02 PM IST

RRB Technician Result

RRB Technician Result

RRB Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-1 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम और स्कोर कार्ड देख सकते हैं। साथ ही, प्रत्येक रेलवे क्षेत्र ने अपनी कटऑफ सूची भी जारी कर दी है।

यह खबर पढ़ें:-देश के दो संस्थानों, IIT और IIIT में क्या अंतर है, जानें इन टॉप कॉलेजों में कैसे मिलता है दाखिला

RRB Technician Result: परीक्षा और आपत्ति प्रक्रिया


यह परीक्षा 19 और 20 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया था। टेक्नीशियन ग्रेड-3 के परिणाम की घोषणा बाद में की जाएगी।

यह खबर पढ़ें:-REET Answer Key 2025: छात्र बेसब्री से कर रहे इंतजार, जानें कब तक जारी हो सकता है रीट आंसर-की

RRB: इतने पदों पर होनी है भर्ती


इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 14,000 से अधिक पद भरे जाएंगे। इनमें टेक्नीशियन ग्रेड-1 के 1,092 पद, टेक्नीशियन ग्रेड-3 (ओपन लाइन) के 8,052 पद और टेक्नीशियन ग्रेड-3 (वर्कशॉप) के 5,154 पद शामिल हैं। फिलहाल केवल टेक्नीशियन ग्रेड-1 के नतीजे जारी किए गए हैं। रेलवे ने इस भर्ती के लिए 9 मार्च से 8 अप्रैल 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।

RRB Technician Result: परीक्षा पैटर्न और कटऑफ मानदंड


टेक्नीशियन ग्रेड-1 पद के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में 90 मिनट में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे। पास होने के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40%, ओबीसी और एससी वर्ग को 30%, तथा एसटी वर्ग को 25% अंक हासिल करने थे।

यह खबर पढ़ें:-Jobs Vacancy 2025: बिना परीक्षा मैनेजर की नौकरी पाने का मौका, पावरग्रिड ने कई पदों पर निकाला भर्ती, लाखों में सैलरी