
Sarkari Naukri 2024 : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए NHAI कई पदों पर वैकेंसी लेकर आई है। इस भर्ती के माध्यम से हेड-टेक्निकल और हेड-टोल ऑपरेशन के पदों पर भर्ती की जानी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं और जरुरी योग्यता रखते हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर डिटेल्स देख सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 नवंबर तय की गई है। आवेदन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा।
NHAI इस भर्ती के माध्यम से हेड-टेक्निकल के 1 पद और हेड-टोल ऑपरेशन के 1 पदों पर बहाली करेगी। NHAI भर्ती 2024 के लिए चयनित उम्मीदवारों को सैलरी के रूप में 29 लाख रुपये सालाना देगी। इसके साथ ही पारिश्रमिक और आधिकारिक वाहन भी दिया जाएगा। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है। NHAI Sarkari Naukri 2024
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से Regular में सिविल इंजीनियरिंग में B.E/B.tech की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने वालों की उम्र 55 साल से अधिक नहीं होना चाहिए।
उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के लिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार को आधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ दिए गए आवेदन फॉर्म भरकर उसे इस ईमेल आईडी – (hr.nhipmpl@nhai.org) पर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सेल्फ अटेस्ट करके भेजना होगा।
Published on:
30 Oct 2024 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
