29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SBI PO Prelims Result 2025: क्या प्रीलिम्स परीक्षा में पास होने के बाद बन जाएंगे SBI में पीओ, देखें सेलेक्शन प्रोसेस

SBI PO Prelims Result 2025: भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जल्द ही पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा मार्च के महीने में हुई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 5 Apr 2025, 11:13 AM IST

SBI PO Prelims Result 2025

SBI PO Prelims Result 2025: भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जल्द ही पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को रोल नंबर और पासवर्ड के साथ तैयार रहना होगा।

कब जारी होगा रिजल्ट? (SBI PO Prelims Result Kab Aayega)

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा मार्च के महीने में हुई थी। परिणाम आमतौर पर 15 दिनों में जारी किए जाते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही रिजल्ट आ सकता है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक परिणाम जारी किए जा सकते हैं। परिणाम के साथ ही कटऑफ भी जारी किए जाएंगे। साथ ही स्कोर कार्ड (SBI PO Prelims Scorecard) भी जारी होगा।

यह भी पढ़ें- गर्मी के कारण बदला बिहार में स्कूल टाइम, शिक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिस में देखिए समय व तारीख

कब हुई थी परीक्षा

एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 8, 16 और 24 मार्च 2025 को किया गया था। ये परीक्षा कुल 100 अंकों की हुई थी। वहीं अब छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें- RRB NTPC Admit Card: RRB NTPC का एग्जाम शेड्यूल और एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

पीओ पद के लिए कैसे होता है सेलेक्शन 

पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम आने वाला है। ऐसे में आपको बता दें कि सिर्फ प्रीलिम्स परीक्षा के आधार पर सेलेक्शन नहीं होगा। सेलेक्शन के लिए तीन चरण की परीक्षा पास करनी होगी। एसबीआई पी सेलेक्शन के लिए कैंडिडेट्स को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में पास करना होगा। PO Prelims में पास होने के बाद एसबीआई की ओर से मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें चुने गए कैंडिडेट्स का साक्षात्कार लिया जाएगा।

रिजल्ट आने पर इस तरह चेक करें (SBI PO Result 2025 How To Download) 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं 

होमपेज पर SBI PO Prelims Exam Result 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें 

लॉगिन क्षेत्र में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और अपनी जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें 

SBI PO प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखने लगेगा 

भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग