7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar School Time Update: अप्रेल 7 से बिहार में सुबह से चलेंगे स्कूल, देखिए स्कूलों का न्यू टाइम टेबल

Bihar School Timing Changed: बिहार में बढ़ती गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इसके तहत स्कूलों का संचालन सुबह 6:00 बजे किया जाएगा। देखें डिटेल्स-

2 min read
Google source verification
CG School

स्कूलों में अब शनिवार को सुबह 7.30 सेa कक्षाएं ( File Photo - Patrika )

Bihar School Timing Changed: बिहार में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिहार में कारण स्कूलों के समय (Bihar School Time 2025) में बदलाव किया गया है। इसके तहत स्कूलों का संचालन सुबह 6:00 बजे किया जाएगा। राज्य के शिक्षा विभाग ने इस संबंध में नोटिस भी जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग (BSEB) के नोटिस में ग्रीष्मकालीन स्कूल टाइम टेबल (Bihar School Time in Summer 2025) के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

Bihar School Time 2025: शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिस

शिक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, “7 अप्रैल 2025 से 1 जून 2025 (गर्मियों की छुट्टी से पहले) तक पूरे राज्य में प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का संचालन सुबह 6:00 बजे से 12:30 बजे तक करने का निर्देश दिया गया है।” ये बदलाव सोमवार से लागू होगा। बिहार में गर्मी बढ़ रही है। धूप और लू से बच्चों को बचाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया।

यहां देखें Bihar School की नई टाइमिंग

Bihar Toppers 2025 Video

Bihar School News: लंच का समय देखें

जहां स्कूलों का संचालन 6 बजे से होगा। वहीं प्रार्थना आदि सुबह 7:00 तक खत्म कर लिया जाएगा और फिर पहली कक्षा का संचालन होगा। दूसरा पीरियड सुबह 7:40 बजे से होगा। वहीं तीसरा 8:20 से और सुबह 9: 00 बजे बच्चों को 45 मिनट का लंच ब्रेक दिया जाएगा। सभी पीरियड 45 मिनट के होंगे।

यह भी पढ़ें- अब डॉक्टर बनना होगा आसान, MBBS की सीटों में हुआ इजाफा 

Heat wave in Bihar 2025: बिहार में गर्मी का कहर

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार में लगातार गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। बात करें दक्षिण बिहार की तो पिछले दिनों पारा 40 डिग्री के पार चला गया था। वहीं आने वाले दिनों में हीट वेव (Heat Wave in Bihar) के साथ भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई जा रही है, जिसे देखते हुए इस 7 अप्रैल से स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। 


बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग