29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RRB NTPC Admit Card: RRB NTPC का एग्जाम शेड्यूल और एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RRB NTPC Admit Card: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा NTPC एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जानिए कब जारी होगा एडमिट कार्ड-
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 1 Apr 2025, 6:14 PM IST

RRB NTPC Admit Card

RRB NTPC Admit Card: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जल्द ही RRB NTPC 2025 के लिए परीक्षा तिथियां और एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। एग्जाम शेड्यूल जारी होने के बाद आप इसे संबंधित RRB क्षेत्रों की आधिकारिक वेबसाइटों जहां आपने आवेदन जमा किए थे, वहां से डाउनलोड करके देख सकते हैं। ध्यान रहे कि एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। ऐसे में एडमिट कार्ड डाउनलोड करना जरूरी है।

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती डिटेल्स 

आरआरबी एनटीपीसी की इस भर्ती के जरिए अंडर ग्रेजुएट लेवल के 3,445 पद और ग्रेजुएट लेवल के कुल 8,113 पद भरे जाएंगे। अंडर ग्रेजुएट लेवल के लिए वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट और ट्रेन क्लर्क के पदों पर भर्ती होगी। वहीं ग्रेजुएट लेवल के मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक, स्टेशन मास्टर, मालगाड़ी प्रबंधक, कनिष्ठ लेखा सहायक सह टाइपिस्ट और वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती होगी। 

यह भी पढ़ें- SBI क्लर्क मेंस के एडमिट कार्ड का लिंक हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

क्या है चयन प्रक्रिया? 

आरआरबी एनटीपीसी के लिए चयन के लिए कैंडिडेट्स को दो कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) से गुजरना होगा। इसके अलावा कुछ पदों के लिए कंप्यूटर-आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT) या टाइपिंग स्किल टेस्ट (TST) भी पास करना होता है। सिर्फ विकलांग कैंडिडेट्स को परीक्षा के लिए अधिक समय दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अब इस तारीख तक जमा करे सकते हैं जून TEE का असाइनमेंट, IGNOU ने बढ़ाई लास्ट डेट

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (RRB NTPC Admit Card How To Download) 

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

-RRB NTPC Admit Card के लिंक पर क्लिक करें

-लिस्ट से आरआरबी क्षेत्र चुनें

-अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि सेलेक्ट करें

-इसके बाद सबमिट बटन दबाएं

-इतना करते ही एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग