27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SSC Exam Calendar: सीजीएल जूनियर इंजिनियर सहित कई अन्य परीक्षा की तारीखें, जान लें स्टेनोग्राफर ग्रेड सी-डी की कब होंगी परीक्षाएं

SSC: आयोग ने यह भी बताया कि हर भर्ती परीक्षा के लिए अलग-अलग डिटेल नोटिफिकेशन जारी होगा, जिसमें योग्यता, आयु सीमा, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, रिक्तियों की संख्या और श्रेणीवार आरक्षण से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाएगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jan 12, 2026

SSC Exam Calendar

SSC Exam Calendar(Image-Freepik)

SSC Exam Calendar: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने भर्ती वर्ष 2026–27 के लिए परीक्षा कैलेंडर पहले ही जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में आयोग की प्रमुख परीक्षाओं जैसे सीजीएल, सीएचएसएल, जूनियर इंजीनियर, एमटीएस, स्टेनोग्राफर, सब-इंस्पेक्टर और जीडी कांस्टेबल के संभावित नोटिफिकेशन महीना, आवेदन की समय-सीमा और परीक्षा अवधि की रूपरेखा दी गई है। आयोग के मुताबिक अधिकांश भर्तियों की प्रक्रिया मार्च 2026 से शुरू होगी और अलग-अलग चरणों में 2027 तक चलेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर परीक्षा कैलेंडर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह कैलेंडर केवल टेंटेटिव है और प्रशासनिक या लॉजिस्टिक कारणों से इसमें बदलाव संभव है।

आयोग ने यह भी बताया कि हर भर्ती परीक्षा के लिए अलग-अलग डिटेल नोटिफिकेशन जारी होगा, जिसमें योग्यता, आयु सीमा, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, रिक्तियों की संख्या और श्रेणीवार आरक्षण से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाएगी। इन परीक्षाओं में हर साल उत्तर प्रदेश के बाद बिहार से सबसे अधिक करीब आठ से दस लाख उम्मीदवार आवेदन करते हैं और लंबे समय से इसकी तैयारी करते हैं।

SSC Exam Calendar: मार्च में आएगा जूनियर इंजीनियर का नोटिफिकेशन


कैलेंडर के अनुसार सीजीएल और जूनियर इंजीनियर परीक्षाओं की नोटिफिकेशन मार्च में आने की संभावना है, आवेदन प्रक्रिया अप्रैल तक चलेगी और परीक्षाएं मई से जून के बीच कराई जा सकती हैं। सेलेक्शन पोस्ट फेज-14 की अधिसूचना भी मार्च में संभावित है, जबकि इसकी परीक्षा मई से जुलाई के बीच आयोजित होने की उम्मीद है। सीएचएसएल परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन अप्रैल में जारी हो सकता है, आवेदन मई में लिए जाएंगे और परीक्षा जुलाई से सितंबर के बीच कराई जा सकती है।

SSC Exam 2026: इस महीने में हो सकती है स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी परीक्षा


इसी तरह स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी और संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा का नोटिफिकेशन अप्रैल में संभावित है, जबकि परीक्षा अगस्त से सितंबर के बीच हो सकती है। जेएसए, एलडीसी ग्रेड एलडीसीई और एसएसए से जुड़ी भर्तियों का नोटिफिकेशन मार्च में आने की उम्मीद है, आवेदन अप्रैल तक स्वीकार किए जाएंगे और परीक्षा मई में कराई जा सकती है।