बता दें, शिवम आईएफएस सेवा में जाना चाहते हैं। उनकी रैंक के मुताबिक उन्हें आईएफएस मिल सकता है। हालांकि, वे कहते हैं कि आगे वे तैयारी जारी रखेंगे। वे युवाओं को संदेश देते हुए कहते हैं कि स्कूल के समय से ही बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए। आज के युवाओं के पास पढ़ाई के संसाधन बहुत हैं। मोबाइल और इंटरनेट की सुविधा है। ऐसे में उन्हें इटरनेट का सही इस्तेमाल करना चाहिए।