
Supreme Court on NEET UG: नीट यूजी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले की सुनवाई तीन सदस्यों वाली बेंच कर रही है, जिसकी अध्यक्षता CJI डी.वाई चंद्रचूड़ कर रहे हैं। आज याचिकाकर्ताओं का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट एनटीए और केंद्र सरकार का पक्ष सुनेगी, जिसका बाद फैसला आ सकता है।
नीट मामले से जुडे़ सभी याचिकों पर मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ (Chief Justice DY Chandrachud), न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला (Justice JB Pardiwala) और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा (Justice Manoj Mishra) की पीठ सुनवाई कर रही है। कोर्ट ने कल यानी कि सोमवार को IIT दिल्ली से इस संबंध में राय मांगी थी।
कोर्ट में नीट मामले को लेकर सुनवाई जारी है। आमतौर पर 4 बजे तक कार्यवाही खत्म हो जाती है। लेकिन आज सुनवाई जारी है। इस लिहाज से अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही फैसला आ सकता है। याचिकाकर्ता नीट परीक्षा को दोबारा से कराने की मांग कर रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान सीनियर वकील संजय हेगड़े ने अपनी दलील में कहा साफ है कि 4 मई को ही कई छात्रों को पेपर मिल चुके थे। उन्होंने जवाब याद किए फिर भी फेल हो गए। पेपर लीक की लंबी टाइमलाइन जरूरी है। कम समय में ये हो नहीं सकता। वकील ने आगे कहा कि जब उस आरोपी को पकड़ा नहीं गया था, तब उसका वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वो साफ कह रहा है कि पेपर ट्रंक में जाने से पहले लीक हो चुका था।
Updated on:
23 Jul 2024, 5:04 PM IST
Published on:
23 Jul 2024, 4:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.