वहीं ऐसे छात्र जिन्होंने 99 से 98 पर्सेंटाइल हासिल किया है वे टॉप 10 NIT में दाखिला लेने के अलावा टॉप 10-20 NIT एवं ट्रिपल आईटी जबलपुर, ग्वालियर, गुवाहाटी, कोटा, लखनऊ के कोर ब्रांच में भी दाखिला ले सकते हैं। इन NIT में भोपाल, सूरत, नागपुर, जालंधर, दिल्ली, हमीरपुर, दुर्गापुर शामिल है। 98- 96 पर्सेंटाइल स्कोर होने पर टॉप 20 NIT की कोर ब्रांच के अलावा अन्य ब्रांच एवं अन्य NIT जैसे कि पटना, रायपुर, उत्तराखंड एनआईटी एवं बिट्स मिसरा, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ में प्रवेश मिल सकता है।